राम मंदिर में आने वाले बड़े उपहार

1.  21 किलो का घंटा

एटा जिले से रामलला के दरबार में अष्टधातु का 21 किलो का घंटा भेजा जा रहा है | ऐसा माना जा रहा है, कि भारत के मंदिरो में लगे घंटों में से यह देश का सबसे बड़ा घंटा होगा | जिसे बनाने में 25 लाख रुपये और 400 कर्मचारी लगे।

2.  मेवे, केसर के 200 किलो लड्डू

श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान की तरफ से अयोध्या में होने वाले अभिषेक समारोह में यज्ञ के प्रसाद के रूप में 200 किलोग्राम सूखे मेवे, मिश्री, केसर और मौसमी सामग्री से निर्मित लड्डू मकर संक्रांति पर अयोध्या भेजे जाएंगे।

3.  गुजरात के वड़ोदरा से 108 फीट लंबी अगरबत्ती 

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर वड़ोदरा से 108 फीट लंबी अगरबत्ती अयोध्या भेजी जा रही है। इसे पंचगव्य और हवन सामग्री व गाय के गोबर से बनाया गया है. इसका वजन 3500 किलोग्राम है. इस अगरबत्ती की लागत पांच लाख से ऊपर है |

अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर गुजरात से एक खास दीप भेजा जा रहा है। इस दीपक का वजन 1100 किलोग्राम है। वहीं महाराष्ट्र के नासिक निवासी बालकृष्ण कापसे दीपक के लिए अपनी गौशाला से ढाई क्विंटल गाय का घी लेकर पहुंचे हैं।

4.  1100 किलो का दीपक

श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर अलीगढ़ शहर में एक जोड़े ने ऐसा ताला तैयार किया है, जिसका वजन 400 किलो है। जो पूरे राज्य में चर्चा का विषय बन गया है। वहीं इस ताले की चाबी का वजन भी 30 किलो है।

5.  400 किलो का ताला, 4 फीट लंबी चाबी

6.  44 फीट का ध्वज दंड

श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में 44 फीट का ध्वज दंड जमीन से 220 फीट ऊंचाई पर लहराएगा। अहमदाबाद की अंबिका इंजीनियरिंग कंपनी ने 9 महीने में इस ध्वज दंड को तैयार किया है।